Chamba News: स्वास्थ्य खंड समोट में 9457 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवाई

बनीखेत (चंबा)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को स्वास्थ्य खंड समोट के अंतर्गत 87 बूथों पर पांच वर्ष तक की आयु के 9457 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंदें पिलाई गईं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में बूथ स्थापित कर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाईं।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाम लाल ने बताया कि देशव्यापी पल्स पोलियो कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य खंड समोट में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 87 बूथों पर बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स पिलाई गई। उन्होंने कहा कि पोलियो ड्रॉप्स बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर और स्थायी दिव्यांगता पैदा करने वाली बीमारी से बचाने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। प्रत्येक बच्चे को समय-समय पर पोलियो की खुराक मिलना आवश्यक है, ताकि उसके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके और पोलियो वायरस का पूरी तरह उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 22:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Chamba news hp news



Chamba News: स्वास्थ्य खंड समोट में 9457 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवाई #ChambaNewsHpNews #SubahSamachar