Kullu News: त्रैहण में फोरलेन पर बन रहा तालाब, लोग परेशान
कुल्लू। फोरलेन पर त्रैहण के समीप बारिश के दौरान सड़क तालाब में तब्दील हो रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है, क्योंकि जलभराव के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के दौरान भी इस स्थान पर सड़क पर पानी भर गया था, जिससे यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बरसात में यहां जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। सड़क पर जमा पानी आसपास के घरों में भी घुस जाता है, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है।स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, दिनेश और पिंकू ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद एनएचएआई ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने मांग की कि बारिश के मौसम को देखते हुए जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय लोगों और राहगीरों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 15:13 IST
Kullu News: त्रैहण में फोरलेन पर बन रहा तालाब, लोग परेशान #PondFormingOnTheFour-laneRoadInTraihan;ResidentsFacingTrouble. #SubahSamachar
