Meerut News: सड़क पर आया तालाब का पानी, घरों में घुसा

कमालपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार, जलनिकासी की मांग संवाद न्यूज एजेंसीमवाना। गांव कूड़ी कमालपुर के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बारिश के पानी से गांव का तालाब ओवर फ्लो होने से रास्तों पर जलभराव होने और घरों में पानी भरने की शिकायत की है। गांव वालों ने तालाब के पानी की निकासी की मांग की है। एसडीएम सत्यप्रकाश को दिए ज्ञापन में गांव वालों ने बताया है कि ग्राम पंचायत कूड़ी कमालपुर में अत्यधिक बारिश होने के कारण गांव का तालाब पूरी तरह भर गया है। उसका पानी बाहर सड़क पर आ गया है। सड़क पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया है। पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। घर का सामान खराब होने का डर बना है। जलभराव के कारण दैनिक कार्यों और आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पानी की निकासी का कोई मार्ग नहीं है और पास में नहर होने के कारण पानी खेतों में भी नहीं जा पा रहा है। पत्र में जल निकासी के लिए उचित समाधान कराने की मांग की है। पत्र देने वालों सेवानंद, शिव कुमार, रमन कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार आदि थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सड़क पर आया तालाब का पानी, घरों में घुसा #PondWaterSpillsOntoTheRoadAndEntersHomes. #SubahSamachar