Portugal vs Croatia Live Score: हाफ-टाइम तक नहीं हो सका कोई गोल; रोनाल्डो ने मैदान पर उतरते ही बनाया रिकॉर्ड
फीफा विश्वकप 2026 में फिलहाल पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच राउंड ऑफ 32 का मुकाबला जारी है। यह मुकाबला टोरंटो में खेला जा रहा है। इस मैच में हारने वाली टीम विश्वकप से बाहर हो जाएगी। पुर्तगाल के रोनाल्डो और क्रोएशिया के लुका मॉड्रिच पर सभी की नजरें हैं। हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका है। पुर्तगाल की टीम ने पहले हाफ में लगातार काउंटर अटैक किए। रोनाल्डो ने शुरुआती 10 मिनट में हेडर से गोल का एक आसान मौका छोड़ दिया। इसके अलावा पुर्तगाल ने कई और मौके भी गंवाए। क्रोएशिया के डिफेंडर्स शानदार बचाव कर रहे हैं। पहले हाफ में पुर्तगाल क पजेशन 60 प्रतिशत रहा, जबकि क्रोएशिया का पजेशन 28 प्रतिशत रहा। पहल हाफ में पुर्तगाल ने नौ गोल अटैम्प्ट किए, जबकि क्रोएशिया ने तीन गोल अटैम्प्ट किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 01:15 IST
Portugal vs Croatia Live Score: हाफ-टाइम तक नहीं हो सका कोई गोल; रोनाल्डो ने मैदान पर उतरते ही बनाया रिकॉर्ड #Football #Sports #International #PortugalVsCroatiaLiveScore #PortugalVsCroatiaUpdates #RoundOf32MatchLiveScore #Toronto #CristianoRonaldo #LukaModric #SubahSamachar
