Gurugram News: इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर युवक से ट्रांसफर कराए एक लाख रुपये

प्रीमियम का भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से करने के लिए भेजा था बार कोड अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। जालसाज ने एक इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर एक युवक से एक लाख रुपये की ठगी की है। जालसाज ने प्रीमियम का भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से करने के लिए बार कोड भेजा था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-76 निवासी राहुल पुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। यह मैसेज एक इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक राहुल महाजन का था, जिसमें इंश्योरेंस के साथ सेंचुरी प्लान के प्रीमियम के भुगतान की जानकारी दी थी। मैसेज में कहा कि अपने प्रीमियम का भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से करें, जोकि व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया है। राहुल पुरी ने दो बार में एक लाख रुपये (98 हजार रुपये व दो हजार रुपये) ट्रांसफर कर दिए। 18 फरवरी को पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि ने पीड़ित राहुल पुरी को बताया गया कि उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम नहीं मिला है। जब राहुल पुरी ने पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में जाकर इसके बारे में शिकायत की। 25 फरवरी को पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी की ओर से राहुल पुरी को बताया कि पॉलिसी प्रीमियम का फंड नहीं मिला है। इसके बाद राहुल पुरी को अपने साथ हुई ठगी के बारे में पता चला। पीड़ित ने जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर युवक से ट्रांसफर कराए एक लाख रुपये #PosingAsARepresentativeOfAnInsuranceCompany #HeMadeTheYouthTransferRs1Lakh. #SubahSamachar