Sonipat News: पांच दिन से बिजली-पानी संकट, प्रभुनगर व मिर्च मंडी के लोगों ने किया प्रदर्शन
सोनीपत। प्रभुनगर और मिर्च मंडी क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पांच दिन से बिजली और पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। लगातार बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली निगम की ओर से केवल 30-35 मिनट के घोषित कट का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत में बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रहती है। समस्या से नाराज स्थानीय लोग ओल्ड रोहतक रोड पर एकत्रित होकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण पेयजल का संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। उपभोक्ताओं को कोई समाधान नहीं मिल रहाउपभोक्ताओं की परेशानी तब और बढ़ जाती है जब वे अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायत केंद्र पर संपर्क करते हैं। निगम के शिकायत केंद्रों पर 1500 से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं लेकिन ज्यादातर समय फोन रिसीव नहीं किए जाते। फोन न उठने से उपभोक्ताओं को कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है जिससे उनकी नाराजगी और अधिक बढ़ रही है।कॉलोनी में पांच दिन से बिजली का संकट बना हुआ है। अधिकारियों व बिजली शिकायत केंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। काॅलोनी में बिजली की केबल लटक रही है। रात आठ बजे के बाद बिजली बार-बार गुल हो जाती है। इससे घरों में रखे इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण भी खराब हो रहे है। - वेदप्रकाश, स्थानीय निवासीभीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति न होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली की वजह से न रात को चैन मिल रहा है और न रही दिन में। शाम को कर्मचारी अपने मोबाइल फोन बंद कर लेते है और शहरवासी बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते हैं। बिजली की वजह से पानी आपूर्ति की प्रभावित हुई है। - पवन गोयल, स्थानीय निवासी तिथि बिजली की खपत25 जून 1.79 करोड़ यूनिट26 जून 1.76 करोड़ यूनिट27 जून 1.79 करोड़ यूनिट28 जून 1.71 करोड़ यूनिट29 जून 1.72 करोड़ यूनिट गर्मी के बीच बिजली बेहतर करने की कोशिश जारी है। प्रभु नगर व मिर्च मंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति न होने की कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है। बुधवार को कर्मचारियों को कॉलोनी में भेजकर लोगों की समस्या दुरुस्त करा दी जाएगी।- रणबीर देशवाल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम फोटो : सोनीपत के प्रभुनगर और मिर्च मंडी क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान होकर प्रदर्शन करते लो फोटो : सोनीपत के प्रभुनगर और मिर्च मंडी क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान होकर प्रदर्शन करते लो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 21:01 IST
Sonipat News: पांच दिन से बिजली-पानी संकट, प्रभुनगर व मिर्च मंडी के लोगों ने किया प्रदर्शन #PowerAndWaterCrisisForFiveDays;ResidentsOfPrabhunagarAndMirchMandiStagedAProtest. #SubahSamachar
