ट्रांसफार्मर और केबल जलने से कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। बढ़ती गर्मी ने ट्रांसफार्मरों का तेल निकाला शुरू कर दिया। इससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल रहे हैं। वहीं केबल जलने के मामले में भी बढ़ रहे हैं। इससे सोमवार शाम करीब पांच बजे गुल हुई बिजली कई क्षेत्रों में देर रात तक सुचारु हो सकी। सोमवार को जिले में 84.85 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। इसके अलावा लो वोल्टेज से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अकेले सोमवार शाम से देर रात तक 240 लोगों ने ट्रांसफार्मर, केबल जलने की शिकायतें दर्ज कराईं। कमोवेश मंगलवार को भी यही हाल रहा। सुबह से लेकर शाम तक 100 से अधिक शिकायतें बिजली शिकायत केंद्रों पर दर्ज कराई गईं। लोड अधिक बढ़ते ही एचटी फ्यूज खराब हो रहे हैं। वहीं रात में एलटी फ्यूज खराब होने की समस्या आ रही है। सोमवार को पॉलिटेक्निक, जयहिंद कालोनी, कच्चा बाबरा रोड, सेक्टर-9, माता गेट, पुराना बर्फखाना रोड, दिल्ली गेट, लाल सिंह कालोनी, गुरुग्राम रोड, कोर्ट कॉम्पलेक्स, बीकानेर चौक, हरिपुरा मोहल्ला, छावनी और कवर सिंह काॅलोनी आदि क्षेत्रों के लोगों को बिजली गुल रहने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं में आर्य नगर में ट्रांसफार्मर जल गया। इस कारण रात में करीब 12 बजे आर्य नगर में ग्रामीण बैंक के बाहर अस्थायी ट्रांसफार्मर रखकर बिजली सुचारु की गई। इसके बावजूद भी पुराना बर्फखाना रोड पर लो वोल्टेज के कारण एक घंटे तक लोग परेशान रहे। रात लगभग 12 बजे वोल्टेज पूरी आने के बाद ही लोगों ने राहत की नींद ली।इसके अलावा सिटी नंबर-चार देव नगर भी आधे घंटे के लिए ब्रेक डाउन हो गया था। सोमवार देर रात कंवर सिंह काॅलोनी में केबल जलने से बिजली गुल रही। केबल लगाकर बिजली सुचारु की गई। इसी प्रकार छावनी मोहल्ला, सेक्टर-6, घोसियान मोहल्ला, कच्चा बादली रोड पर बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। जयहिंद काॅलोनी में देर रात केबल जलने से 50 घरों की बिजली गुल हो गई और साढ़े 9 बजे केबल लगाने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इंसेट खंभा टूटने के कारण तीन घंटे गुल रही बिजलीबादली रोड पर स्थित एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल के पास मंगलवार दोपहर सवा चार बजे अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे को तोड़ दिया। इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। देर शाम तक खंभा लगाने का काम जारी रही। इससे लगभग तीन घंटे बिजली गुल रही।इंसेटमंगलवार को गर्मी और उमस ने किया परेशानमंगलवार को भी गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि बीच-बीच में तेज हवा के साथ बादल भी छाए रहे लेकिन गर्मी व उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून में देरी और अपेक्षाकृत कमजोर प्री मानसून गतिविधियों का असर साफ तौर इलाके पर तापमान में उछाल और कुछ स्थानों पर जून के अंतिम दिनों लू के हालात बने हुए हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जल्द ही मानसून का आगमन होगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा के उत्तरी और और पूर्वी हिस्सों में लगातार बादलों की आवाजाही में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी हवाओं के स्थान पर पूर्वी मानसून हवा चलने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मानसून का आगमन निर्धारित समय से लेट है और 2-3 -4 जुलाई तक पहुंचने की संभावना बन रही है। इंसेटतापमान और बिजली खपत पर एक नजरतिथि अधिकतम न्यूनतम खपत30 जून 39 31 -----29 जून 39 30 84.8528 जून 40 32 91.0427 जून 41 31 94.2826 जून 40 31 96.18000वर्जनसोमवार को मौसम में बदलाव और गर्मी के कारण फाल्ट आ गए थे। इनको ठीक कर दिया गया है। जहां शिकायत मिल रही है, वहां कर्मचारी भेजकर फाल्ट ठीक करवाए जा रहे हैं जिससे कि उपभोक्ताओं काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-अनिल कुमार, जेई, बिजली निगम
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 18:12 IST
ट्रांसफार्मर और केबल जलने से कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली #PowerRemainedOutForHoursInSeveralAreasDueToTheBurningOutOfTransformersAndCables. #SubahSamachar
