Power crisis: सारनाथ में 13 घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग, 20 से ज्यादा इलाकों में ट्रिपिंग-लो वोल्टेज

अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट की वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के प्रमुख केंद्र सारनाथ इलाके की बिजली शनिवार की रात से रविवार तक 13 घंटे से ज्यादा समय तक गुल रही। इससे पेयजल की आपूर्ति तक नहीं हो सकी। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और महिलाओं को हुई है। लोग एक बूंद पानी के लिए तरस गए। दूसरी तरफ, ट्रिपिंग ने 20 इलाकों में रहने वालों की चुनौती बढ़ा दी। शनिवार की रात 11 बजे से जो ट्रिपिंग शुरू हुई, वह रविवार की सुबह 9 बजे तक चलती रही। रविवार की देर रात तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। सीरगोवर्धन मंदिर के आगे काशीपुरम कॉलोनी, लहरतारा मिसिरपुर और शिवदासपुर में लो वोल्टेज की समस्या रही। इंग्लिशिया लाइन में हर पांच मिनट में बिजली गुल होने की समस्या रही। इसकी शिकायत बिजली निगम से दर्ज कराई गई। कागजों में मुख्यालय को भेजी जाने वाली सूचना में शहर क्षेत्र में कम से कम 22 घंटे की बिजली आपूर्ति दर्ज की जा रही है लेकिन जमीनी हकीकत एकदम उलट है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में खूब बिजली कटौती हो रही है। घरों में रखे कूलर और एसी सिर्फ शोपीस बनकर रह गए। उमसभरी गर्मी ने बेचैनी बढ़ा दी। रविवार को भी सोयेपुर, पांडेयपुर, अर्दलीबाजार, चौकाघाट, लंका, सामनेघाट, भिखारीपुर, लहरतारा, मैदागिन, गोलघर, सिगरा, सोनिया, शिवपुर समेत 20 से ज्यादा इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। रविवार की देर रात तक कई इलाकों में फाल्ट ठीक किए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 12:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Power crisis: सारनाथ में 13 घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग, 20 से ज्यादा इलाकों में ट्रिपिंग-लो वोल्टेज #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiPowerCrisis #PowerSupply #SubahSamachar