Rishikesh News: आज नौ घंटे बाधित रहेगी बिजली

यमकेश्वर। विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के अंतर्गत 33/11 केवी सबस्टेशन कस्याली में पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाना है। इसके चलते बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कोटद्वार नंदिता अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान मालनघाटी, किमसार क्षेत्र, यमकेश्वर क्षेत्र, डांडामंडल, भंवासी, महाबगढ़, कांडी, कस्याली, बिनक, बंचूरी, पौखाल, सिमलना, यमकेश्वर विकासखंड मुख्यालय क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 13:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: आज नौ घंटे बाधित रहेगी बिजली #PowerSupplyToRemainDisruptedForNineHoursToday #SubahSamachar