Meerut News: आज इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
मेरठ। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण साउथ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्यों के चलते मंगलवार को शहर में कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रंगोली बिजलीघर के तेजगढ़ी, सम्राट पैलेस व वैशाली कॉलोनी फीडर, नौचंदी बिजलीघर के नौचंदी फीडर में सुबह सात से दस बजे तक, उद्योगपुरम-2 बिजलीघर के सेक्टर-3 फीडर, परतापुर बिजलीघर के इंडस्टि्रयल एरिया स्टेट-2 फीडर में सुबह छह से नौ बजे तक और माधवपुरम-1 बिजलीघर के खत्ता रोड फीडर व रामलीला ग्राउंड-2 बिजलीघर के भूमिया का पुल फीडर पर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:19 IST
Meerut News: आज इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति #PowerSupplyWillBeDisruptedInTheseAreasToday. #SubahSamachar
