Una News: खेल-खेल में करवाया गणित का अभ्यास
नन्हे बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्रीलठियाणी (ऊना)। क्षेत्र की बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंधला के नेतृत्व में वृत्त पीपलू के आंगनबाड़ी केंद्र मरोट में समर मेले का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य लठियाणी अनिता देवी ने शिरकत की। प्रवेशिका सुनीता देवी ने बताया कि तीन से छह वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें बौद्धिक, भाषाई और सामाजिक-भावनात्मक विकास को मजबूत करने वाले खेल और गणित की पूर्व तैयारी से संबंधित प्रारंभिक अभ्यास की गतिविधियां शामिल रहीं। बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी दिए गए। बच्चों को कॉपी और पेंसिल जैसी शिक्षण सामग्री भी भेंट की गई। इस मौके पर समाजसेवी व पूर्व बीडीसी राज कुमार मनकोटिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन लता, नीलम कुमारी सहित अन्य महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 16:25 IST
Una News: खेल-खेल में करवाया गणित का अभ्यास #PracticedMathematicsThroughPlay. #SubahSamachar
