वज्रासन के अभ्यास से पाचन में होता है सुधार : मनोज कुमार
फोटो-तीन संवाद न्यूज एजेंसी अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में बृहस्पतिवार को योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। योग शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वज्रासन, दंडासन, गोमुखासन का अभ्यास करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इनके करने से शरीर लचीला एवं मजबूत हो जाता है और रक्त संचार में सुधार होता है। शरीर में संतुलन और स्थिरता आती है, पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आर्य समाज के प्रधान सतीश जिंदल ने सभी को योग करने की शपथ दिलाई ताकि उनका शरीर स्वस्थ रहे। योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, ओमपाल आर्य, आर्य भूषण, रामफल आर्य, शकुंतला आर्य, निशा देवी, मनीष सिंघल आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 16:48 IST
वज्रासन के अभ्यास से पाचन में होता है सुधार : मनोज कुमार #PracticingVajrasanaImprovesDigestion:ManojKumar #SubahSamachar
