Karnal News: प्रदीप गोस्वामी बने युवा अध्यक्ष
करनाल। ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें हरियाणा के अलग-अलग जिलों एवं हलकों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसकी अध्यक्षता हरियाणा ब्राह्मण युवा सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा उड़ाना और उपाध्यक्ष शेरा सालवन ने की। मौके पर करनाल से प्रदीप गोस्वामी को शहर का युवा इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए एवं समाजहित और सर्वसमाज को साथ लेकर कार्य करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 02:58 IST
Read More:
Pradeep Goswami became the youth president
Karnal News: प्रदीप गोस्वामी बने युवा अध्यक्ष #PradeepGoswamiBecameTheYouthPresident #SubahSamachar
