प्रज्ञान ओझा के हाथों में टीम इंडिया के चयन की कमान, रमेश पोवार को भी मिली जगह; जानें पूरी समिति
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष टीम की चयन समिति में बदलाव किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को चयन समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ओझा वरिष्ठता यानी सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के आधार पर समिति की अध्यक्षता करेंगे। वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन समिति के सदस्य की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूरी की। दोनों ने बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद रमेश पोवार के नाम की सर्वसम्मति से सिफारिश की। 🚨 Announcement 🚨 Mr Ramesh Powar @imrameshpowar appointed to Mens Selection Committee. Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha @pragyanojha will chair the Committee. BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar @imAagarkar for his commitment, conviction and contribution during his tenure as Chairman of the Committee. Details ▶️ https://t.co/z0jcyPWkr0 #TeamIndia — BCCI (@BCCI) October 19, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 16:10 IST
प्रज्ञान ओझा के हाथों में टीम इंडिया के चयन की कमान, रमेश पोवार को भी मिली जगह; जानें पूरी समिति #CricketNews #Cricket #International #PragyanOjha #RameshPowar #Bcci #Men'sSelectionCommittee #AjitAgarkar #IndianCricketTeam #CricketAdvisoryCommittee #SubahSamachar
