Meerut News: शास्त्रीनगर में खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित महाकाली ज्वाला मंदिर में महाशिवरात्रि पर खाटू श्याम बाबा का कीर्तन किया गया। शाम सात बजे महंत सुनीता भारद्वाज ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्याम बाबा के भजनों पर भक्त झूम उठे। अनिल गोयल, ऐश्वर्या वर्मा, मनी कश्यप, अशोक चौधरी और नेहा गुप्ता ने भजनों की प्रस्तुति दी। जीतू ने मोर छड़ी लहराई। इस अवसर पर रतनलाल, उमेश वर्मा, सुमित अग्रवाल, दीपक कुमार और अंकित बंसल ने सेवा की। खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट का सहयोग रहा। आगामी 22 फरवरी को अनिल गोयल के सानिध्य में निशान यात्रा निकलेगी। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 13:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: शास्त्रीनगर में खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया #PraisesWereSungInShastriNagarForKhatuShyamBaba. #SubahSamachar