प्रणवपत सिंहानिया का संपत्ति केस: होटल संचालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, थमाया नोटिस
प्रणपत सिंहानिया को नशे की हालत में रखकर उनकी संपत्ति हड़पने के मामले में पुलिस ने अब दोनों होटलों के संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को फजलगंज और स्वरूपनगर पुलिस की टीमें होटल रीजेंटा और रॉयल क्लिफ पहुंची और दोनों के डायरेक्टर व जीएम को नोटिस देकर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है। इसके अलावा दोनों की होटलों से रजिस्टर का ब्यौरा और सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों व स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। 27 अक्तूबर को कालपी रोड निवासी प्रणवपत सिंहानिया ने बिल्डर अनूप अस्थाना, उसके बेटे सुयश अस्थाना, बृजेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर, मेडिकल स्टोर संचालक श्री राम उर्फ रमित समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि इन लोगों ने दो साल तक उन्हें नशे की हालत में रखकर उनकी करीब 40 करोड़ की संपत्ति अपने नाम करवा ली थी। प्रणव ने बताया था कि उन्हें मई 2024 से अगस्त तक रॉयल क्लिफ और रीजेंटा होटलों के अलग-अलग फ्लोर और कमरों में बंधक बनाकर रखा गया और इन्हीं होटलों में ही उनसे नशे की हालत में कोरे कागजों में लिखापढ़ी कराई गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 15:37 IST
प्रणवपत सिंहानिया का संपत्ति केस: होटल संचालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, थमाया नोटिस #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar
