सबसे खराब अभिनेता… , प्रशांत नारायणन ने कसा तंज, कार्तिक आर्यन के हिट होने का राज भी बताया
फिल्म मर्डर 2 जैसी फिल्म में साइको किलर के रोल में प्रशांत नारायणन ने दर्शकों को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि कार्तिक आर्यन पर उनका क्या नजरिया है, उन्होंने दो-टूक शब्दों में उन्हें सबसे खराब एक्टर में से एक कह दिया। साथ ही यह भी बताया कि खराब एक्टर होने के बाजवदू वह क्यों सफल हैं खराबएक्टर होने के बाजवूद क्यों सफल हैं कार्तिक आर्यन हाल ही में बॉलीवुड बबल के एक पॉडकास्ट में प्रशांत नारायणन ने कहा, मुझे लगता है कि कार्तिक सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन बहुत लकी इंसान हैं। वह सिर्फ अपने माता-पिता के आशीर्वाद की वजह से टिके हुए हैं। प्रशांत बोले- लोग कार्तिक आर्यन पर हंसते हैं प्रशांत आगे कहते हैं, कार्तिक आर्यन बहुत कम बात करने वाले इंसान हैं। लेकिन उनके आसपास के लोगों ने उन्हें चढ़ा रखा है। हां, मुझे फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में उनका काम पसंद आया था। लेकिन मुझे लगता है कि लोग उन पर हंसते हैं। वैसे आप लोगों को हंसा सकते हैं, तो यह काफी अच्छी बात है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 12:04 IST
सबसे खराब अभिनेता… , प्रशांत नारायणन ने कसा तंज, कार्तिक आर्यन के हिट होने का राज भी बताया #Bollywood #National #PrashantNarayanan #PrashantNarayananKartikAaryan #KartikAaryan #KartikAaryanIsTerribleActor #KartikAaryanUpcomingFilms #PrashantNarayananActor #PrashantNarayananFilms #SubahSamachar
