Pratapgarh News : दर्शन पूजन के लिए निकला युवक सई नदी में डूबा, बेलखरनाथ धाम के पास हुआ हादसा
बाबा बेलखरनाथ महादेव का दर्शन पूजन करने के लिए घर से निकला युवक सई नदी में डूब गया। मंदिर जाने से पहले वह स्नान करने के लिए पुल के नीचे नदी में उतरा था कि गहराई में जाने से वह डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों के शोरगुल मचाने पर जब तक लोगों ने खोजबीन शुरू की तब तक वह पानी में लापता हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने काफी देर से खोजबीन में जुटे हैं। घाट पर भारी भीड़ मौजूद है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कंधई नारायणपुर चौबेपुर गांव निवासी लालचंद्र गौतम का पुत्र नितिन (18) रविवार सुबह लगभग 11 बजे बेलखरनाथ धाम पर दर्शन पूजन करने गया था।जलाभिषेक और दर्शन पूजन के पहले वह धाम स्थित सई नदी में स्नान करने गया। इसी दौरान वह स्नान करते समय पुल के नीचे पहुंचा तो अचानक गहरे पानी में समा गया। यह देख मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। घाट पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंचीदिलीपपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकीसई नदी में तलाश शुरू कर दी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 09:47 IST
Pratapgarh News : दर्शन पूजन के लिए निकला युवक सई नदी में डूबा, बेलखरनाथ धाम के पास हुआ हादसा #Crime #Pratapgarh #BelkharnathPratapgarh #Drowned #PratapgarhNews #SubahSamachar
