UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में जांच के लिए काशी पहुंची प्रयागराज पुलिस, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है। प्रयागराज के झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा पूछताछ के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके शिष्य और अन्य संबंधित लोगों से मामले में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह वाद आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने निचली अदालत (लोअर कोर्ट) में दाखिल किया था। शनिवार को अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया था। इसे भी पढ़ें;Holi 2026: होली पर यात्रियों को तोहफा, इन रूटों के लिए रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 137 अतिरिक्त बसें इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू करते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रयागराज से पुलिस टीम सोमवार को वाराणसी पहुंची। जांच टीम स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य से घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 07:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में जांच के लिए काशी पहुंची प्रयागराज पुलिस, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #PrayagrajPolice #VaranasiNews #SwamiAvimukteshwaranandaCase #SubahSamachar