Panipat News: ईद पर नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

पानीपत। शहर समेत जिले की ईदगाह व मस्जिदों में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर नमाज अदा कर अमन व शांति की दुआ की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर भी ईद की बधाई। मस्जिदों व दरगाहों में पहली नमाज सुबह साढ़े सात बजे हुई। मस्जिदों व दरगाहों में भीड़ होने के कारण कुछ रोजदारों ने छत्तों पर नमाज अदा की। मॉडल टाउन की ईदगाह के मौलवी मौलाना सादिक ने बताया कि शहर समेत 55 मस्जिदों व दरगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई। लोगों ने नमाज अदा कर अमन व शांति की दुआ की और अपने गुनाहों के लिए क्षमा मांगी। गोसली में 08:15, कलंदर दरगाह में 09:15, माईजी में 08:30, सनौली में सुबह नौ बजे, सिवाह में 08:30, पुरानी कोर्ट में 07:45, मनमोहन नगर 07:30, अशोक विहार कॉलोनी में 07:45, कच्चा कैंप में 07:30, सिविल अस्पताल मस्जिद में 08:30 बजे नमाज अदा की गई। ईद के उपलक्ष्य में शनिवार को सभी सरकारी संस्थाओं का अवकाश रहा। क्योंकि कई बार ईद दिन भी कुछ स्कूल और संस्थान खुले रहते हैं। ऐसे बच्चे नमाज में शामिल नहीं हो पाते। इस बार अवकाश होने पर बच्चे भी ईद में शामिल हो पाए और मिलकर सभी ने नमाज अदा कर सुख-शांति, अमन व चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। संवादजगह-जगह लगाया भंडारा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर दरगाह व मस्जिद में खीर का भंडारा लगाया। दरगाह कलंदर साहब में एडवोकेट इरफान अली, राशिद महमूद, इंतजार ने भंडारा लगाया। दरगाह के मौलवी आबू हमजा ने ईद की नमाज कराई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी मुबारकबाद कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को ईद पर गांव आसन, नूरवाला व धूप सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। ईद पर्व पर मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी। कलंदरदरगाहमेंखीरबांटतेइरफानखानऔरअन्य।स्रोत:स्वयं कलंदरदरगाहमेंखीरबांटतेइरफानखानऔरअन्य।स्रोत:स्वयं कलंदरदरगाहमेंखीरबांटतेइरफानखानऔरअन्य।स्रोत:स्वयं कलंदरदरगाहमेंखीरबांटतेइरफानखानऔरअन्य।स्रोत:स्वयं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: ईद पर नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ #PrayingForPeaceAndTranquilityOnEid #SubahSamachar