Karanprayag News: जंगल में अतिवृष्टि के बाद पानी के साथ बहकर आया मलबा, सैलाब से क्षेत्र में भारी नुकसान
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बारिश में भारी नुकसान हुआ है।नारयणबगड़ में जीआईसी परिसर ओर बाजार में दुकानों में मलबा घुस गया।वहीं गौचर में जल भराव हो गया।बृहस्पतिवार रात को नारायणबगड़ ब्लॉक मुख्यालय में जीआईसी परिसर के पीछे जंगल में अतिवृष्टि के बाद पानी के साथ बहकर आए मलबे के सैलाब से जीआईसी परिसर में काफी नुकसान हुआ है। तीन कक्षा कक्षों की दीवारों को तोड़कर मलबा छात्रावास और कालेज परिसर में घुस आया, जिससे विद्यालय कार्यालय, प्रधानाचार्य कार्यालय समेत कई कक्ष मिट्टी पत्थरों के घुसने से जलमग्न हो गया है। पूरे विद्यालय परिसर में जहां तहां मलबा पसरा हुआ है। इंटर कालेज परिसर और अस्पताल के बीचोंबीच बने नाले से आए मलबे का सैलाब हाईवे पर पसर गया। दर्जनभर दुकानों के अंदर मलबा भर गया और कई दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहन मलबे में आंशिक रूप से डूब गए। ये भी पढे़ं..अलर्ट! निहंग देहरादून आ रहे:मची खलबली, तुरंत छावनी बना प्रेमनगर, तैनात हुई पुलिस फोर्स ने रोका यातायात रात को ही बारिश के कारण हाईवे के बंंद हो जाने से नारायणबगड़ बाजार के दोनों ओर वाहन फंस गए थे। सुबह बीआरओ ने जेसीबी मशीन से हाईवे पर आए मलबे को हटाकर हाईवे को सूचारू कर दिया। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश से गौचर बाजार में भी जल भराव हो गया। यहां कई दुकानों में मलबा घुस गया। सुबह लोग अपनी दुकानों से मलबा साफ करते दिखे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 11:14 IST
Karanprayag News: जंगल में अतिवृष्टि के बाद पानी के साथ बहकर आया मलबा, सैलाब से क्षेत्र में भारी नुकसान #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #PreMonsoon #Karnaprayag #SubahSamachar
