Meerut News: आचार्य सौरभ सागर के चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू

- 2015 के बाद मेरठ में होगा बड़ा आध्यात्मिक आयोजन, 26 जुलाई को आचार्य करेंगे मंगल प्रवेशमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। आचार्य सौरभ सागर महाराज का इस वर्ष का मंगल चातुर्मास मेरठ में घोषित होने के बाद से जैन समाज बेहद उत्साहित है। इस बड़े आध्यात्मिक आयोजन के लिए समाज की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है। वर्ष 2015 में भी आचार्य का चातुर्मास मेरठ में हुआ था। इस बार उससे अधिक भव्यता एवं गरिमा के साथ आयोजन की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही संपूर्ण जैन समाज की बड़ी बैठक भी होगी।इसी आयोजन के उद्देश्य से रविवार को जैन समाज मेरठ का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के नेतृत्व में दिल्ली पटपड़गंज स्थित जैन मंदिर पहुंचा। यहां आचार्य के चरणों में श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रितुराज ने बताया कि आचार्य के चातुर्मास को लेकर मेरठ के 45 जैन मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रमुख समाजजन अत्यंत उत्साहित हैं। सभी मिलकर इस चातुर्मास को ऐतिहासिक और भव्य बनाएंगे। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आचार्य का मेरठ महानगर में मंगल प्रवेश 26 जुलाई को प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चातुर्मास की स्थापना 28 जुलाई को जैन बोर्डिंग हाउस रेलवे रोड पर होगी। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। वहीं, वीर शासन जयंती का भव्य आयोजन भी किया जाएगा।चातुर्मास से संबंधित सभी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने दिल्ली के जैन समाज से भी आग्रह किया कि अब दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी बहुत कम रह गई है। यह चातुर्मास केवल मेरठ का नहीं बल्कि दिल्ली के श्रद्धालुओं का भी है। उन्होंने सभी से कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता और उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 14:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: आचार्य सौरभ सागर के चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू #PreparationsBeginToMakeAcharyaSaurabhSagar'sChaturmasHistoric. #SubahSamachar