श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर: अमरनाथ यात्रा के लिए हाईटेक सुविधाएं तैयार, 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर होगा समापन

अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन और लंगर संस्थाओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार भी यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा। यात्रा शुरू होने की तारीखों की घोषणा जल्द की जा सकती है। यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड और संबंधित विभागों के साथ-साथ देशभर की लंगर संस्थाओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जम्मू से लेकर श्रीनगर तक यात्री सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है। खासतौर पर जम्मू के सिद्दड़ा में अमरनाथ यात्रियों के लिए एक आधुनिक और हाईटेक यात्री निवास (आधार शिविर) का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यह परियोजना ओएनजीसी द्वारा लगभग 40.20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इसी तरह बिजबिहाड़ा में भी 1500 की क्षमता का एक यात्री निवास ओएनजीसी के सहयोग से बन रहा है। बालटाल में भी एक यात्री निवास बन रहा है, जिसकी आधारशिला अमरनाथ यात्री 2025 में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रखी थी। इसी तरह नुनवान कैंप में भी अतिरिक्त आवास क्षमता विकसित की जा रही है। श्रीनगर के प्रवेश बिंदु पंथा चौक पर यात्रियों के रुकने के लिए नया यात्री निवास बनाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर: अमरनाथ यात्रा के लिए हाईटेक सुविधाएं तैयार, 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर होगा समापन #CityStates #Jammu #AmarnathYatra2026 #AmarnathYatraPreparations #AmarnathYatraDates #RakshaBandhanAmarnathYatra #ShriAmarnathShrineBoard #JammuKashmirYatra #AmarnathPilgrimFacilities #BaltalBaseCamp #NunwanCamp #SiddaYatriNiwas #SubahSamachar