Meerut News: जनगणना-2027 की तैयारी पूरी, सुपरवाइजर व प्रगणक फील्ड में उतरने के लिए तैयार

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। तहसील सभागार में चल रही जनगणना-2027 की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। अंतिम दिन सुपरवाइजरों और प्रगणकों को फील्ड कार्य के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षक मोहित कुमार ने प्रतिभागियों को डिजिटल मैपिंग, मकान सूचीकरण, डेटा संकलन एवं मोबाइल एप के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें प्रत्येक मकान की जीपीएस लोकेशन, सही नंबरिंग तथा विस्तृत विवरण दर्ज करना अनिवार्य रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी वितरित किए गए, जिससे फील्ड में उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्हें निर्देश दिए गए कि जनगणना कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए तथा कोई भी घर गणना से वंचित न रहे। तहसीलदार ज्योति सिंह ने कहा कि डिजिटल जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी कल्याणकारी नीतियों और संसाधनों के उचित आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, सोनू कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 20:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: जनगणना-2027 की तैयारी पूरी, सुपरवाइजर व प्रगणक फील्ड में उतरने के लिए तैयार #PreparationsForCensus2027Complete #SupervisorsAndEnumeratorsReadyToHitTheField #SubahSamachar