Jind News: उपमंडल स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी
सफीदों। उपमंडल प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सफीदों की नई अनाज मंडी में होने वाले उपमंडल स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि आयोजन स्थल पर बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, मैट, पार्किंग, एंबुलेंस आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। संबंधित विभाग अपनी व्यवस्था का प्रमाण पत्र एसडीएम कार्यालय में जमा करवाएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उपमंडल स्तरीय 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुबह 6 बजे सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर तहसीलदार राजेश गर्ग, बीईओ सुरेश मलिक, मार्केट कमेटी के चेयरमैन चंद्र, आयुष विभाग की एमओ डॉ. ईशिता, अशोक कुमार, सतीश कुमार सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:59 IST
Jind News: उपमंडल स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी #PreparationsForTheSub-divisionLevel12thInternationalYogaDayProgrammeCompleted #SubahSamachar
