Sonipat News: योग दिवस के लिए तैयारियां पूरी, 21 जून को शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

गोहाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान योगाभ्यास के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और समन्वय की समीक्षा की गई।एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। राई विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गहलावत मुख्य अतिथि होंगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने स्टाफ सहित कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अक्षय हैं। रिहर्सल में जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. उपेंद्र पाल, डॉ. ज्योति, डॉ. सचिन, वीरभान, अमरजीत, प्रोमिला कौर, नरेश सैनी, नीलम, अनुज तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 20:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: योग दिवस के लिए तैयारियां पूरी, 21 जून को शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम #PreparationsForYogaDayAreComplete;TheMainEventWillBeHeldAtTheShaheedMadanLalDhingraStadiumOnJune21. #SubahSamachar