Chandigarh-Haryana News: महिला सम्मान समारोह चंडीगढ़ या पंचकूला में कराने की तैयारी
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिरसा में प्रस्तावित सम्मान समारोह रद्द होने के बाद प्रदेश सरकार ने इसके लिए अब फिर तैयारी शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम अब चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन या पंचकूला में आयोजित किया जा सकता है। महिला एवं बाल विकास विभाग इस संबंध में जल्द फैसला लेगा। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरसा में भव्य समारोह आयोजित किया जाना था जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली करीब 100 महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया जाना था। चयनित प्रतिभागियों को इसकी सूचना भी दे दी गई थी लेकिन कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया। अब सरकार इस कार्यक्रम को नए स्थान और नई तारीख के साथ आयोजित करने की तैयारी में है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 15:16 IST
Chandigarh-Haryana News: महिला सम्मान समारोह चंडीगढ़ या पंचकूला में कराने की तैयारी #PreparationsToOrganizeWomen'sHonorCeremonyInChandigarhOrPanchkula #SubahSamachar
