Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर रेल सेवा बहाल करने की तैयारी, चार ट्रेनों की समयसारिणी जारी
कल से पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक कांगड़ा घाटी की ट्रेन शुरू होने की संभावना, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावासंवाद न्यूज एजेंसीबरियाल (कांगड़ा)। पठानकोट–जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेल सेवा बहाली का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। करीब चार साल बाद इस ट्रैक पर 9 मार्च से ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने चार ट्रेनों के अप-डाउन की समयसारिणी जारी कर दी है।जारी समयसारिणी के अनुसार दो ट्रेनें बैजनाथ से पठानकोट के बीच चलेंगी। इसके अलावा एक ट्रेन बैजनाथ से नूरपुर रोड और एक ट्रेन बैजनाथ से ज्वालामुखी रोड तक संचालित की जाएगी।कांगड़ा घाटी के लोगों को करीब चार साल बाद पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे जिला कांगड़ा और मंडी में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, वहीं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।स्थानीय ग्रामीणों साहब सिंह धीमान, रघुबीर सिंह धीमान, सुदेश धीमान और अश्वनी गुलेरिया ने रेल सेवा बहाली का श्रेय लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की कोर कमेटी के सदस्य और एलीट ग्रुप के संयोजक पीसी विश्वकर्मा को दिया। वे पिछले चार वर्षों से रेल सेवा बहाली और ट्रैक की मरम्मत को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे थे।इस मुद्दे को लेकर उन्होंने जंतर मंतर में धरना देकर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा था। पिछले वर्ष 25 दिसंबर को भी उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। उस समय रेलवे अधिकारियों ने मार्च तक सभी ट्रायल पूरे कर रेल सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया था।कोट्स - रेलवे ने समयसारिणी जारी कर दी है और 9 मार्च तक पठानकोट से बैजनाथ तक रेलगाड़ियों कि आवाजाही शुरू करने की पूरी कोशिश है।- विवेक कुमार, डीआरएम उत्तर रेलवे मंडल जम्मूबॉक्सडाउन रेलगाड़ियों कि समयसारिणी - पहली ट्रेन पठानकोट से सुबह 5 बजे चल कर दोपहर 12 बजे बैजनाथ पहुंचेगी।- दूसरी ट्रेन पठानकोट से सुबह 7 बजे चलकर दोपहर बाद 1:40 बजे बैजनाथ पहुंचेगी।- तीसरी रेलगाड़ी ज्वालामुखी रोड से दोपहर बाद 2:30 बजे चलकर शाम 5:30 बजे बैजनाथ पहुंचेगी। - चौथी रेलगाड़ी नूरपुर रोड से दोपहर बाद 2:10 बजे चलकर शाम 8:50 पर बैजनाथ पहुंचेगी। अप ट्रेनों कि समयसारिणी - पहली रेलगाड़ी बैजनाथ से सुबह 6 बजे चलकर दोपहर 12:50 बजे नूरपुर रोड पहुंचेगी।- दूसरी रेलगाड़ी बैजनाथ से सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर बाद 1:30 बजे ज्वालामुखी रोड पहुंचेगी।- तीसरी रेलगाड़ी बैजनाथ से बाद दोपहर 2:15 बजे चलकर रात 9:45 बजे पठानकोट पहुंचेगी।- चौथी रेलगाड़ी बैजनाथ से शाम 3:40 बजे चलकर रात 10:50 बजे पठानकोट पहुंचेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 18:10 IST
Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर रेल सेवा बहाल करने की तैयारी, चार ट्रेनों की समयसारिणी जारी #PreparationsUnderwayToRestoreRailServicesOnPathankot-JogindernagarTrack #TimetablesForFourTrainsReleased #SubahSamachar
