कचरे से तैयार करें जैविक खाद : वरुण

अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बगवाड़ा में सोमवार को पंचायत प्रधान वरुण चंदेल की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। बैठक में स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। प्रधान वरुण चंदेल ने ग्रामीणों से घरों से निकलने वाले गीले कचरे को गड्ढों में डालकर उसकी जैविक खाद तैयार करने की अपील की।उन्होंने खाद बनाने के आसान तरीके भी बताए, ताकि जैविक कचरे का सदुपयोग हो सके और गांव स्वच्छ बना रहे। सूखे कचरे को अलग से एकत्रित कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। ग्राम सभा में निर्णय लिया कि हर 15 दिन में कूड़ा उठाने वाला गांव में आएगा और घर-घर से सूखा कचरा एकत्र कर ले जाएगा, जिससे उसके उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण में सुविधा होगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पंचायत की ओर से कूड़ादान भी उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू की जा सके। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत के स्वच्छता अभियान का समर्थन करते हुए गांव को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने में पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया। सभा में 200 ग्रामीणों ने भाग लिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कचरे से तैयार करें जैविक खाद : वरुण #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar