Panipat News: बजट की पिछली घोषणाएं नहीं हुईं पूरी, आज उम्मीद
पानीपत। औद्योगिक नगरी में पिछले बजट की घोषणाओं को साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं किया जा सका। उद्योगों के लिए सीईटीपी बनाना तो दूर मदर एंड चाइल्ड अस्पताल और बीज परीक्षण लैब तक नहीं बनाई जा सकी। महिला छात्रावास का भी प्रोजेक्ट में अटका हुआ है। इसके लिए अब तक जगह नहीं मिल पाई है। उद्यमियों और आमजन को इस बार बजट से उम्मीद है। लोगों का कहना है कि सरकार को घोषणाओं का फीडबैक लेना चाहिए और काम न कर पाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश सरकार का नए वित्त वर्ष का बजट साेमवार को जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 21 जनवरी को पानीपत में उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों व समस्याओं पर चर्चा की थी। उन्होंने इस बार बजट में बेहतर करने का भरोसा दिया था। ऐसे में उद्यमियों को सरकार के बजट से उम्मीद बंधी हुई है। संबंधित खबर पेज दो पर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 03:22 IST
Panipat News: बजट की पिछली घोषणाएं नहीं हुईं पूरी, आज उम्मीद #PreviousBudgetAnnouncementsWereNotFulfilled #HopeToday #SubahSamachar
