Commercial LPG Cylinder: 19 KG के LPG कमर्शियल सिलिंडर का दाम ₹183 घटा, दिल्ली में 2930 रुपये नई कीमत

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183 रुपये की कटौती की है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर अब 2,930 रुपये का हो गया है। इस राहत से होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा फायदा मिलेगा, जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कीमतों में यह कटौती कारोबारियों की लागत कम करने में मददगार साबित होगी। (ये खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 03:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Commercial LPG Cylinder: 19 KG के LPG कमर्शियल सिलिंडर का दाम ₹183 घटा, दिल्ली में 2930 रुपये नई कीमत #IndiaNews #National #SubahSamachar