Hathras News: हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाई रिमांड पर, हथियार बरामद
प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी भाइयों कमल शर्मा और गौरव शर्मा को पुलिस ने मंगलवार को अदालत के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे व सरिया बरामद किए हैं।वेदप्रकाश की हत्या छह अप्रैल की रात को हुई थी। उनका शव अगले दिन सहपऊ के गंदे नाले में मिला था। मृतक की बहन नीतू शर्मा ने थाना सहपऊ में कमल और गौरव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह हत्या एक मकान को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी। शुरुआत में मामला सहपऊ थाने में दर्ज हुआ, पर विवेचना में घटनास्थल कोतवाली नगर क्षेत्र का पाया गया। इसके बाद अभियोग थाना कोतवाली हाथरस में स्थानांतरित किया गया। छानबीन में कुल 18 आरोपी सामने आए, जिनमें से 17 सलाखों के पीछे हैं।कमल और गौरव पुलिस मुठभेड़ से बचने के लिए दिल्ली में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने अदालती वारंट प्राप्त कर उन्हें कोर्ट में पेश किया और फिर अलीगढ़ जेल भेजा था। शहर कोतवाल सतेंद्र राघव ने मंगलवार को दोनों भाइयों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:30 IST
Hathras News: हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाई रिमांड पर, हथियार बरामद #HathrasNews #PropertyDealerMurderCase #SubahSamachar
