Panipat News: तीन युवकों की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। डिकाडला गांव में प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र और उनके दो दोस्तों विनोद व अनीप की हत्या के मुख्य आरोपी मनीष निवासी डिकाडला को सीआईए-वन ने शुक्रवार देर रात को पट्टीकल्याणा-चुलकाना रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मनीष ने खनन मामले में शिकायत के शक पर हत्या करने की बात बताई है। पुलिस ने मनीष को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान उससे वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और घटना से जुड़े अहम तथ्यों के बारे में पूछताछ करेगी।सीआईए-वन के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि हत्याकांड का आरोपी मनीष क्षेत्र से भागने की तैयारी में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह रेत खनन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले खनन विभाग की टीम ने उसका ट्रैक्टर पकड़ लिया था। मनीष के मुताबिक, उसे शक था कि इस मामले की शिकायत नरेंद्र ने की थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे नरेंद्र (45), विनोद (46) और अनीप (35) स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन से उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई थी। मामले में डिकाडला गांव के वीरेंद्र गाहल्याण की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने मनीष समेत संदीप, रविंद्र, नवीन, तुषार, सचिन, नीरज, राजबीर और सूरज के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन और अन्य साक्ष्यों की भी बरामदगी की जाएगी।आज डिकाडला पहुंचेंगे एमएस बिट्टाएंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विनोद भारद्वाज ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा रविवार सुबह 11 बजे डिकाडला गांव पहुंचेंगे। वह मृतक नरेंद्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे और घटना की जानकारी लेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 02:41 IST
Panipat News: तीन युवकों की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 दिन के पुलिस रिमांड पर #PrimeAccusedInTheMurderOfThreeYouthsArrested;RemandedToPoliceCustodyFor10Days. #SubahSamachar
