Una News: गगरेट क्षेत्र में बिजली के खंभों पर निजी विज्ञापनों का कब्जा

‎घनारी (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगे बिजली बोर्ड के खंभे इन दिनों बिजली आपूर्ति से अधिक निजी व्यापारिक संस्थानों के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनते जा रहे हैं। हालात ये हैं कि कई निजी संस्थानों ने सरकारी संपत्ति को मानो अपनी निजी विज्ञापन दीवार समझ लिया हो। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के खंभों पर बड़ी संख्या में विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग्स टंगे हुए हैं। यह न केवल सरकारी नियमों की खुली अवहेलना है बल्कि यह भी दर्शाता है कि विभागीय दावे केवल कागजों तक ही सीमित हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी शह पर सरकारी बिजली खंभों का इस तरह व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। बिजली के खंभों पर किसी भी प्रकार का विज्ञापन लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित और सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमपूर्ण है। इसके बावजूद महीनों से लटके हुए इन विज्ञापनों को हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं एसडीओ मंगल चौधरी ने कहा कि बिजली के खंभों पर विज्ञापन बोर्ड लगाना पूरी तरह गलत और नियमों के विरुद्ध है। ऐसे विज्ञापन लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 23:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: गगरेट क्षेत्र में बिजली के खंभों पर निजी विज्ञापनों का कब्जा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar