Accident In Meerut: एनएच-34 पर रोडवेज और प्राइवेट बस की जबरदस्त टक्कर, छह यात्री घायल
मेरठ में इंचौली थाने के सामने एनएच-34 पर गुरुवार दोपहर रोडवेज बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही प्राइवेट बस टकरा गई। हादसे में करीब छह यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जाम की स्थिति बन गई। बिजनौर जा रही थी रोडवेज बस, मवाना जा रही थी प्राइवेट बस जानकारी के अनुसार खतौली डिपो की रोडवेज बस बिजनौर जा रही थी, जबकि पीछे चल रही प्राइवेट बस मवाना की ओर जा रही थी। कट पर अचानक सामने वाहन आने से रोडवेज चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे की बस टकरा गई। बुजुर्ग गंभीर, अन्य को मामूली चोट टक्कर में प्राइवेट बस में आगे की सीट पर बैठे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को निजी एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में हादसे के बाद पुलिस ने दोनों बसों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एक यात्री की हालत गंभीर है और प्राइवेट बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 12:39 IST
Accident In Meerut: एनएच-34 पर रोडवेज और प्राइवेट बस की जबरदस्त टक्कर, छह यात्री घायल #CityStates #Meerut #मेरठबसहादसा #एनएच-34एक्सीडेंट #MeerutBusAccident #Nh-34AccidentMeerut #IncholiBusAccident #RoadwaysBusCollision #PrivateBusAccidentMeerut #UttarPradeshBusCrash #MawanaBusAccident #BijnorRoadwaysBus #SubahSamachar
