Una News: निजी पार्किंग खाली, सड़कों पर खड़े वाहन बढ़ा रहे जाम

थानाकलां (ऊना)। बंगाणा बाजार में निजी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद कई वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर रहे हैं। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद वाहन चालक सुविधा का उपयोग नहीं कर रहे, जिसके कारण मुख्य सड़कें संकरी हो रही हैं और कई बार जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।बाजार के व्यस्त मार्गों और दुकानों के सामने खड़े वाहनों के कारण राहगीरों, दुकानदारों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को वाहनों की आवाजाही के बीच निकलना मुश्किल हो रहा है।थाना प्रभारी रोहित ने कहा कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक लोगों को उपलब्ध निजी पार्किंग सुविधा का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी की जिम्मेदारी है।एसडीएम सोनू गोयल ने भी वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से बाजार में व्यवस्था बेहतर होगी और अनावश्यक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही बाजार में आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी और सड़क हादसों की संभावना कम होगी।----- कई बार लोग दुकानों के ठीक सामने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे ग्राहकों के आने-जाने में दिक्कत होती है और व्यापार भी प्रभावित होता है। प्रशासन को पार्किंग स्थलों के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का सख्ती से पालन भी सुनिश्चित करना चाहिए।-प्रवीण कुमार, दुकानदार -- यदि वाहन चालक निजी पार्किंग का इस्तेमाल करें तो बाजार में यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुधर सकती है। प्रशासन और पुलिस विभाग सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।-अशोक कुमार, स्थानीय निवासी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 23:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: निजी पार्किंग खाली, सड़कों पर खड़े वाहन बढ़ा रहे जाम #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar