क्या भूत बंगला में रोल कटने से नाराज हैं तब्बू? वायरल रिपोर्ट्स पर भड़के प्रियदर्शन; कहा- मैं तय करता हूं…

डायरेक्टर की फिल्म भूत बंगला इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 16 साल बाद साथ आई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के बाद से इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन इस बीच कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि फिल्म में तब्बू का रोल काटा गया है। अब इसपर प्रियदर्शन ने खुलकर बात की है। वायरल रिपोर्ट्स पर क्या बोले प्रियदर्शन हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उन अफवाहों पर बात की, जिनमें कहा जा रहा था कि तब्बू अपने रोल को लेकर नाराज हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि एडिटिंग के दौरान उनका रोल कम कर दिया गया और इसके लिए अक्षय कुमार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। इन सभी बातों को खारिज करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, मुझे नहीं पता कि ये नकारात्मक खबरें कौन और क्यों फैला रहा है। मैं भूत बंगला का डायरेक्टर हूं और क्या रखना है, क्या नहीं, यह मैं तय करता हूं।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 06:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्या भूत बंगला में रोल कटने से नाराज हैं तब्बू? वायरल रिपोर्ट्स पर भड़के प्रियदर्शन; कहा- मैं तय करता हूं… #Bollywood #National #Priyadarshan #AkshayKumar #Tabu #BhootBanglaMovie #BhootBangla #BhootBanglaCollection #TabuInBhootBangla #TabuInBhootBanglaMovie #BhootBanglaBoxOfficeCollection #PriyadarshanOnTabu #SubahSamachar