प्रियदर्शन: 'हैवान' के बाद सीक्वल से पीछा छुड़ा रहे निर्देशक? भागम भाग 2 और हेरा फेरी 3 पर दी अहम जानकारी

निर्देशक प्रियदर्शन की साल 2026 में दो फिल्में रिलीज हुई थीं। इसमें से एक 'भूत बंगला' थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। वहीं दूसरी फिल्म हैवान को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। बीते दिनों 2006 की कॉमेडी 'भागम भाग'के सीक्वल की घोषणा भी हुई है। हालांकि इसका निर्देशन प्रियदर्शन नहीं करेंगे। सीक्वल पर क्या बोले प्रियदर्शन हाल ही में हुई बातचीत के दौरान प्रियदर्शन के आने वाले सीक्वल को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए प्रियदर्शन ने कहा, मैं कभी सीक्वल नहीं बनाता, क्योंकि पार्ट 2 बनाने का कारण यह है कि वह पार्ट 1 से बेहतर होना चाहिए, जैसे टर्मिनेटर फ्रैंचाइज में पार्ट 2 पार्ट 1 से बेहतर था। जब तक आपके पास कोई बहुत बेहतर कहानी न हो, तब तक आपको सीक्वल नहीं बनाना चाहिए। लोग हमेशा तभी सीक्वल बनाते हैं जब पहली फिल्म वाकई सफल हो जाती है, इसलिए अगर आप उससे बेहतर नहीं बनाते, तो फ्रैंचाइज का कोई महत्व नहीं रह जाता।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रियदर्शन: 'हैवान' के बाद सीक्वल से पीछा छुड़ा रहे निर्देशक? भागम भाग 2 और हेरा फेरी 3 पर दी अहम जानकारी #Bollywood #National #PriyadarshanMovies #PriyadarshanHindiMovies #PriyadarshanUpcomingMovies #PriyadarshanDirector #Bhagambhag #HeraPheri3 #HaiwaanMovie #BhootBanglaMovie #SubahSamachar