Assam: 'अगले पांच साल क्या करेंगे हिमंत, ये बताएं', सरमा के कांग्रेस CM बनने के दावे पर प्रियंका का पलटवार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को रोजगार, विकास और अगले पांच वर्षों की योजनाओं पर बोलना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें राज्य के कांग्रेस मुख्यमंत्री बनने की अपनी कथित संभावना वाले 10 साल पुराने मुद्दे को उठाना छोड़ देना चाहिए। गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका वाड्रा ने कथित भ्रष्टाचार, एक परिवार में धन के केंद्रीकरण और राज्य की संपत्तियों को बड़े उद्योगपतियों को सौंपने के आरोपों को लेकर सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि असम के लोग यह महसूस कर रहे हैं कि बदलाव का समय आ गया है। ये भी पढ़ें:'कांग्रेस ने घुसपैठियों के लिए खोल दिए थे बॉर्डर, अब एक-एक को भेजेंगे वापस', असम में गरजे गृह मंत्री अमित शाह 10 साल पुराने मुद्दे पर रो रहे हिमंत : प्रियंका प्रियंका वाड्रा से सरमा के हालिया दावों के बारे में भी सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई थी। इस पर उन्होंने कहा, 'राजनीति में कई फैसले लिए जाते हैं। कुछ पक्ष में जाते हैं, कुछ विपक्ष में। हमें इसे स्वीकार करना होगा। अगर वह (सरमा) अभी भी 10 साल पुराने मुद्दे पर रो रहे हैं तो मैं क्या कहूं।' गौरतलब है कि सीएम हिमंत सरमा ने मंगलवार को दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनसे असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की तारीख तय करने को कहा था, जब 2014 में पार्टी के 58 विधायकों ने उनका समर्थन किया था। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय अमेरिका में मौजूद राहुल गांधी द्वारा पार्टी नेताओं को फोन करने के बाद स्थिति बदल गई। 2011 के विधानसभा चुनावों के बाद असम कांग्रेस में असंतोष देखने को मिला, जिसमें विधायकों के एक वर्ग ने तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की जगह सरमा को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया। सरमा ने 2015 में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2016 के विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी की पहली जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। असम के विकास के बारे में बात करें सीएम : प्रियंका तमाम दावों पर कांग्रेस सांसद ने कहा, 'कृपया मुख्यमंत्री से कहें कि वे असम के विकास के बारे में बात करें। उन्हें असम की जनता के बारे में बोलने दें और बताएं कि उन्होंने उनके लिए क्या किया है। उन्हें यह भी बताने दें कि वे अगले पांच वर्षों में क्या करने जा रहे हैं। युवा यह जानना चाहते हैं।' ये भी पढ़ें:West Bengal Elections:टीएमसी में बड़े बदलाव की तैयारी, अनुभवी चेहरों की सीटें बदल सकती हैं ममता बनर्जी उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं और महिलाओं को रोजगार चाहिए और जनता को इतनी आसानी से गुमराह नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'लोग देख सकते हैं कि असम की संपत्तियां किस तरह एक परिवार और बड़े उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। ये संपत्तियां असम के लोगों की हैं। जो जमीनें बांटी जा रही हैं, वे लोगों की संपत्तियां हैं।' उन्होंने मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए उनसे राज्य को मजबूत करने पर केंद्रित 'सकारात्मक राजनीति' का समर्थन करने का आग्रह किया। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, 'आपने देखा है कि कितना भ्रष्टाचार हुआ है। यह भ्रष्टाचार असम की जनता के साथ विश्वासघात है। जनता इसे देख रही है और समझ रही है। वे यह भी पहचान रहे हैं कि बदलाव का समय आ गया है।' संबंधित वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 14:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Assam: 'अगले पांच साल क्या करेंगे हिमंत, ये बताएं', सरमा के कांग्रेस CM बनने के दावे पर प्रियंका का पलटवार #IndiaNews #National #PriyankaGandhi #HimantaBiswaSarma #Congress #Cm #AssamElections #AssamAssemblyElections2026 #SubahSamachar