Kotdwar News: जलेबी दौड़ में प्रियंका कंडवाल रही प्रथम

मोटाढाक में चल रहे मालिनी महोत्सव के तीसरे दिन खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूमसंवाद न्यूज एजेंसी कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मिनी स्टेडियम मोटाढाक में चल रहे मालिनी महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। जलेबी दौड़ में प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। महोत्सव के तीसरे दिन का उद्घाटन कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, समाजसेवी प्रकाश कोठारी, मयंक कोठारी और अनूप बिष्ट ने किया। महोत्सव के संयोजक पार्षद सौरव नौटियाल ने बताया कि 16 जून तक चलने वाले इस आयोजन में लोक गायिका कल्पना चौहान, लोक गायक मुकेश कठैत और हास्य कलाकार संदीप छिलबट अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वॉलीबॉल, कबड्डी समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन हुई जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका कंडवाल ने प्रथम, बबीता देवी ने द्वितीय और पिंकी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल ओपन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव जोशी ने किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: जलेबी दौड़ में प्रियंका कंडवाल रही प्रथम #PriyankaKandwalStoodFirstInTheJalebiRace. #SubahSamachar