Kushinagar News: चौपाल में सुनी समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन
खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के बभनी एवं लुचुईयां में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा और विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव में सफाई बनाए रखने के संदेश भी दिए गए।बभनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने ग्रामीणों को बैंकिंग और बीमा सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार व मसाला पाउडर जैसे लघु गृह उद्योगों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना सहायता योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सचिव अजय भारतीया, बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ल, डॉ. पवन मिश्र, सचिव रामस्वरूप गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के बीरेंद्र प्रताप पुरी, दुर्गेश यादव, राजस्व निरीक्षक अरविंद चौबे आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 06:06 IST
Kushinagar News: चौपाल में सुनी समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन #SiddharthnagarNews #SubahSamachar
