Haridwar News: थाना दिवस में सुनी समस्याएं, मोबाइल भी लौटाए
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। इसके अलावा गुम हुए 13 मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, आपसी कहासुनी, गुमशुदगी और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े प्रकरण सामने आए। संबंधित बीट अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव था, उन्हें मौके पर ही निपटा दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों में जल्द निस्तारण कराया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोनों सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किया गया। करीब दो लाख 98 हजार कीमत के कुल 13 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए। कार्यक्रम के बाद मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश में जुटे लोगों को जब उनके मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरे खिल उठे। कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 15:12 IST
Haridwar News: थाना दिवस में सुनी समस्याएं, मोबाइल भी लौटाए #ProblemsWereHeardOnThanaDiwasAndMobilePhonesWereAlsoReturned #SubahSamachar
