Meerut News: तिरंगे के सम्मान में निकली यात्रा, गूंजा वंदे मातरम्
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत छठीं वाहिनी पीएसी में हुआ आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीमोदीपुरम। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सोमवार को छठीं वाहिनी पीएसी (आरआरएफ) ने तिरंगा यात्रा निकाली। सेनानायक प्रेमचंद के निर्देशन और सहायक सेनानायक अवनीश कुमार गौतम की उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी बैंड की देशभक्ति की धुनों के साथ हुई। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। तिरंगा यात्रा में पीएसी के जवानों और अधिकारियों ने भाग लिया। देशभक्ति के माहौल से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर शिविरपाल योगेंद्र द्विवेदी, दलनायक आशीष तिवारी, दलनायक विनीत शर्मा, दलनायक गजेंद्र प्रताप सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक रोहित कुमार, सहायक शिविरपाल रवि राठी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 16:09 IST
Meerut News: तिरंगे के सम्मान में निकली यात्रा, गूंजा वंदे मातरम् #ProcessionTakenOutInHonorOfTheTricolour;'VandeMataram'Echoes. #SubahSamachar
