Himachal: खामियां मिलने पर हिमाचल के 88 दवा उद्योगों में उत्पादन पर रोक, लाइसेंस निरस्त

जोखिम आधारित निरीक्षण और राज्य ड्रग विभाग की जांच में खामियां पाए जाने के कारण प्रदेश में करीब 88 दवा उद्योगों के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। विभाग का कहना है कि यदि ये उद्योग अपनी गुणवत्ता में सुधार करते हैं तो दोबारा उत्पादन शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। राज्य ड्रग विभाग और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से संयुक्त निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान जिन उद्योगों में मानकों के अनुरूप खामियां पाई जाती हैं, उनके उत्पादन को तुरंत रोक दिया जाता है। इसके अलावा विभाग द्वारा नियमित जांच भी की जाती है। विभाग ने ड्रग अलर्ट में फेल होने वाली 73 दवाओं के लाइसेंस भी रद्द किए हैं। इन दवाओं के सैंपलों की विभाग स्वयं दोबारा जांच करेगा। दोबारा उत्पादन शुरू करने से पहले दवा और पूरे प्लांट का निरीक्षण किया जाएगा और मानक पूरे होने पर ही अनुमति दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 20:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: खामियां मिलने पर हिमाचल के 88 दवा उद्योगों में उत्पादन पर रोक, लाइसेंस निरस्त #CityStates #Solan #HimachalPharmaceuticalIndustries #SubahSamachar