Kurukshetra News: लाइसेंस फिल्म का किया प्रमोशन, छात्रा अंजलि के साथ गाया गीत

कुरुक्षेत्र। कुवि में आयोजित आठवें फिल्म हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव के आखिरी दिन गायक मासूम शर्मा और भजन सम्राट अनूप जलोटा समेत कई दिग्गज कलाकार मंच पर पहुंचे। इस दौरान ऑडिटोरियम में आने वाली फिल्म लाइसेंस का प्रमोशन किया और उसका टीजर लोगों को दिखाया। इसके अलावा उन्होंने म्युजिक विभाग की छात्रा रही और सिंगर अंजलि के साथ गाना भी गाया। साथ ही अनीता नांगल, अवतार गिल समेत कई दिग्गज मंच पर पहुंचें। 90 के दशक के सितारें मंच पहुंचे जहां सबको सम्मानित किया गया। वहीं मासूम शर्मा के देर से पहुंचने पर छात्र-छात्राएं नाराज हो गए और कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही ऑडिटोरियम आधे से ज्यादा खाली कर दिया। कार्यक्रम में मासूम शर्मा के साथ जगबीर राठी, अंजलि राधव, राममेहर महला, अनुप जलोटा समेत अन्य कलाकारों को भी पहुंचना था। इनमें सबसे अधिक उत्साह छात्रों में मासूम शर्मा को लेकर था। छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक दोपहर करीब दो बजे से ही ऑडिटोरियम में उनका इंतजार कर रहे थे। इंतजार करते-करते शाम के पांच बज गए, लेकिन मासूम शर्मा के आने का स्पष्ट समय नहीं बताया गया। इस कारण छात्र-छात्राएं मायूस होकर कार्यक्रम स्थल छोड़कर जाने लगे। हालांकि कलाकार जगबीर राठी समय पर पहुंच गए थे। संवाद कुरुक्षेत्र। कुवि में हरियाणा फिल्म महोत्सव में पहुंचे अनुप जलौटा और मासूम शर्मा। स्वयं कुरुक्षेत्र। कुवि में हरियाणा फिल्म महोत्सव में पहुंचे अनुप जलौटा और मासूम शर्मा। स्वयं कुरुक्षेत्र। कुवि में हरियाणा फिल्म महोत्सव में पहुंचे अनुप जलौटा और मासूम शर्मा। स्वयं कुरुक्षेत्र। कुवि में हरियाणा फिल्म महोत्सव में पहुंचे अनुप जलौटा और मासूम शर्मा। स्वयं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 03:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: लाइसेंस फिल्म का किया प्रमोशन, छात्रा अंजलि के साथ गाया गीत #PromotedTheFilmLicense #SangASongWithStudentAnjali #SubahSamachar