Chandigarh-Haryana News: आरओएच कैडर में हेडमास्टर व पीजीटी से मांगे प्रमोशन केस

- सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल पद भरने की तैयारीचंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में खाली पड़े प्राचार्यों (आरओएच कैडर) के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पात्र हेडमास्टर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) से प्रमोशन के लिए केस मांगे गए हैं। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डीआईईटी प्राचार्यों और संबंधित संस्थानों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि निर्धारित वरिष्ठता सूची के आधार पर योग्य अधिकारियों के प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर भेजे जाएं।निदेशालय के अनुसार एक जून 2022 की वरिष्ठता के अनुसार पात्र व छूटे हुए हेडमास्टर और चार सितंबर 2024 की वरिष्ठता सूची में 7451 से 7600 तक के पीजीटी प्रमोशन के लिए पात्र होंगे। सेवानिवृत्त अधिकारियों के केस नहीं भेजे जाएंगे जबकि पहले प्रमोशन छोड़ चुके और एक वर्ष पूरा कर चुके अधिकारी दोबारा आवेदन कर सकते हैं।प्रमोशन केस के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बीएड डिग्री, सेवा विवरण और किसी प्रकार की शिकायत या अनुशासनात्मक कार्रवाई न होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह केवल आवश्यक डेटा जुटाने की प्रक्रिया है इसे प्रमोशन का अधिकार नहीं माना जाएगा।प्रिंसिपलों के करीब 300 पद रिक्तप्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राचार्यों के करीब 300 पद खाली हैं, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक काम प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में करीब 70 प्राचार्य बीईओ बनाए गए जबकि पहले से भी कई पद खाली थे। हरियाणा स्टेट लेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिन्धु ने शिक्षा विभाग के एसीएच विनीत गर्ग से मिलकर जल्द प्रमोशन कर पद भरने की मांग की है। वर्तमान में नियमित प्रिंसिपल न होने से पीजीटी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा रही है जिससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और स्कूल प्रबंधन कमजोर हो रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: आरओएच कैडर में हेडमास्टर व पीजीटी से मांगे प्रमोशन केस #PromotionCases #Requested #HeadmastersAndPGTs #ROHCadre #SubahSamachar