Noida News: भाई-बहन के बीच संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप
तिलपता गांव का मामला, सूरजपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्जग्रेटर नोएडा। तिलपता गांव में पैतृक संपत्ति के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिला ने भाई और उसके तीन बेटों पर आधी रात घर में घुसकर हमला करने और जेसीबी मशीन लेकर प्लॉट कब्जा करने का आरोप लगाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कविता भाटी ने बताया कि उनके पिता और छह भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। उनके पिता ने 150 गज के प्लॉट को दानपत्र के माध्यम से उनके पति के नाम कर दिया था। इसकी देखभाल के लिए उनका भाई अर्जुन और चचेरा भाई आशीष रात को रुके हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक जुलाई की रात उनका प्रेम सिंह तीन बेटों अविनाश, आदित्य और अक्षय के साथ हथियारों से लैस होकर प्लॉट पर पहुंचा तोड़फोड़ करते हुए अर्जुन और आशीष मारपीट की। घटना की जानकारी के बाद कविता भाटी चाचा महेंद्र और चैनपाल के साथ पहुंचीं। पुलिस ने अर्जुन और आशीष का सीएचसी बिसरख में मेडिकल कराया। अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।महिला ने आरोप लगाया कि अगले दिन जब वह चैनपाल के साथ प्लॉट पर पहुंचीं तो प्रेम सिंह, अविनाश, आदित्य और अक्षय पहले से ही जेसीबी मशीन लेकर वहां मौजूद थे और तोड़फोड़ कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने चैनपाल के साथ भी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:30 IST
Noida News: भाई-बहन के बीच संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप #PropertyDisputeBetweenSiblingsTurnsViolent. #SubahSamachar
