Delhi NCR News: जलाशय से संरक्षित कछुआ रेस्क्यू

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में एनजीओ की टीम ने हर्ष विहार क्षेत्र के प्रदूषित जलाशय के पास से करीब 50 किलो वजनी भारतीय फ्लैपशेल कछुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह कछुआ संरक्षित प्रजाति में आता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलाशय के किनारे कछुए को संघर्ष करते हुए देखा गया, जिसके बाद एनजीओ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम कछुए को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच के लिए ले गई। कछुए के खोल और शरीर पर हल्की चोटों के निशान पाए गए। हालांकि कोई गंभीर चोट नहीं थी। उपचार और निगरानी के बाद उसे उसके प्राकृतिक और सुरक्षित आवास में छोड़ दिया गया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: जलाशय से संरक्षित कछुआ रेस्क्यू #ProtectedTurtleRescueFromReservoir #SubahSamachar