Health News: धान की जड़ों में खोजा सुरक्षा कवच, अब चावल के दानों तक नहीं पहुंचेगा आर्सेनिक

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने चावल को आर्सेनिक मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। इस खोज से जल्द ही आर्सेनिक-फ्री धान की किस्में विकसित की जा सकेंगी, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अधिक सुरक्षित होगा। संस्थान के वैज्ञानिकों के शोध से पता चला है कि चावल में मौजूद एक विशेष प्रोटीन ''ओएसईएलपी'' धान की जड़ों में प्राकृतिक फिल्टर की तरह काम करता है। यह मिट्टी में मौजूद हानिकारक आर्सेनिक को जड़ों में ही रोक देता है। उसे चावल के दानों तक पहुंचने से रोकता है। इससे चावल में आर्सेनिक की मात्रा कम होती है और यह मानव स्वास्थ्य के लिए अधिक सुरक्षित बनता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 08:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Health News: धान की जड़ों में खोजा सुरक्षा कवच, अब चावल के दानों तक नहीं पहुंचेगा आर्सेनिक #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #ArsenicFreeRice #NbriLucknowResearch #OselpProtein #ArsenicControlInPaddy #SafeRiceVariety #SubahSamachar