Panipat News: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ प्रदर्शन

पानीपत। कांग्रेस ने वीरवार को मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत जिला सचिवालय के सामने पुल के नीचे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर, किसान, महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता जीटी रोड लालबत्ती स्थित जिला कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों और मजदूरों का कानूनी अधिकार है। महात्मा गांधी के नाम और विचार से छेड़छाड़ करना लोकतंत्र व संविधान पर सीधा हमला है, इसका कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर विरोध करती रहेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सचिन कुंडू, वरिंदर बुल्ले शाह, सरदार बलजीत सिंह शहरी प्रधान, बलबीर बाल्मीकि, खुशीराम जागलान आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ प्रदर्शन #ProtestAgainstRenamingOfMNREGA #SubahSamachar